दिनांक:30/12/2025
रिपोर्ट by: संवाददाता इस्तेकार चौधरी
आज़ाद समाज पार्टी ने ग्राम मीरापुर में चलाया जनसंपर्क अभियान, जाटव समाज से किया संवाद।
हापुड़ जनपद की धौलाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मीरापुर, वार्ड संख्या 15, जिला पंचायत हापुड़ में आज़ाद समाज पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री सुनील कुमार अपने सहयोगी साथियों के साथ प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पार्टी टीम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए भाई चंद्रशेखर आज़ाद के विचारों, संघर्ष और आज़ाद समाज पार्टी की नीतियों की जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को सामाजिक न्याय, शिक्षा, समान अधिकार और संविधान की मूल भावना को लेकर पार्टी के उद्देश्यों से अवगत कराया। साथ ही जाटव समाज सहित अन्य वर्गों की समस्याओं को सुना और उन्हें पार्टी के माध्यम से समाधान का भरोसा दिलाया।

अभियान के दौरान गांव में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जनसंपर्क में भाग लिया और पार्टी की विचारधारा में रुचि दिखाई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जनसंपर्क अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाया जा सके।





