All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen ने त्योहारों को लेकर सौंपा ज्ञापन, सफाई-बिजली-पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की मांग।

SHARE:

दिनांक:18/02/2026

रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी

All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen ने त्योहारों को लेकर सौंपा ज्ञापन, सफाई-बिजली-पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गौतम बुद्ध नगर। आगामी पवित्र त्योहार ईद और होली के मद्देनज़र क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष फहीम भाटी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने, नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था करने तथा नालियों की समयबद्ध साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आते-जाते हैं, ऐसे में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत रहना आवश्यक है।

निर्बाध बिजली और पेयजल की मांग जिलाध्यक्ष फहीम भाटी ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी मांग की कि पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा खराब हैंडपंप और पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अपील की कि सभी समुदायों के त्योहार सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, इसके लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।प्रशासन ने दिया आश्वासन जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी और व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये रहे उपस्थित पदाधिकारी ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष फहीम भाटी के साथ डॉक्टर मुस्ताक अहमद (प्रदेश सचिव), भूरा खान मेवाती (जिला मुख्य महासचिव), कोषाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष बिट्टू शर्मा (जेवर), विधानसभा अध्यक्ष मोइनुद्दीन बादशाह (नोएडा),विधानसभा अध्यक्ष अक्षित शर्मा (दादरी), जिला महासचिव इमरान मेवाती, जिला सचिव गुलशाद, जिला सचिव मुख्तार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आश मोहम्मद, जिला सचिव फ़ज़लु चौधरी, कारी नजमुद्दीन, अभिषेक शर्मा, गौरव त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराना है, ताकि सभी नागरिक अपने-अपने त्योहार शांतिपूर्वक और उल्लास के साथ मना सकें।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।