Meerut में प्रधानमंत्री Narendra Modi की जनसभा हेतु पिलखुवा से बसें रवाना।

SHARE:

दिनांक:22/02/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

Meerut में प्रधानमंत्री Narendra Modi की जनसभा हेतु पिलखुवा से बसें रवाना।

पिलखुवा/हापुड़।आज में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा में आदरणीय प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पिलखुवा नगर से बड़ी संख्या में बसों को रवाना किया गया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बसों के प्रस्थान के दौरान नगर में जोश और ऊर्जा का माहौल रहा।

इस अवसर पर पिलखुवा मंडल अध्यक्ष श्री मनीष माहेश्वरी के नेतृत्व में नगर पालिका एवं संगठन के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। जनसभा में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पूर्व तैयारियां की गई थीं, जिनके तहत बसों की समुचित व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में नपा अधिशासी अधिकारी श्री इंद्रपाल सिंह, महामंत्री श्री अमित टांक, श्री गुड्डू प्रजापति, नपा सभासद श्री वरुण शर्मा, उपाध्यक्ष श्री नितेश तोमर, श्री हिमांशु अग्रवाल, मंत्री श्रीमती रेनू सैनी, श्री नरेंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष श्री अंकुर गहलौत, श्री विपुल अग्रवाल, श्री कुलदीप कश्यप सहित नगर पालिका के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पिलखुवा नगर के सम्मानित गण उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि मेरठ की जनसभा ऐतिहासिक होने जा रही है और पिलखुवा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुनेंगे। बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और सभी से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई।

जनसभा को लेकर नगर में उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है और समर्थकों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उमंग दिखाई दे रही है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।