दिनांक:22/02/2026
रिपोर्ट by: संवादाता धनंजय सिंह
भरखनी में दो गौवंश की हत्या से ग्रामीणों में उबाल, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज।
स्थान – भरखनी, जनपद हरदोई (उ.प्र.)
जनपद हरदोई के थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भरखनी में दो गौवंश की निर्मम हत्या की घटना सामने आने से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटना से गांव का माहौल खराब हुआ है और धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर दंड देने की मांग की है।

घटना की सूचना पर गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचायत वासियों के साथ बैठक कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

बैठक के दौरान भरखनी निवासी अंकित सिंह को संगठन का युवा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एक स्वर में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई।

फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।





