दिनांक:26/03/2026
रिपोर्ट by: हरदोई से ब्यूरो रिपोर्ट
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत अरवल में जागरूकता अभियान, महिलाओं और किशोरियों को दिए सुरक्षा के महत्वपूर्ण संदेश।
अरवल क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान प्रदेश सरकार के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाना है।इसी क्रम में थाना अरवल पुलिस टीम द्वारा ग्राम बेहथर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जहां महिला आरक्षी मधुबाला और हेड कांस्टेबल आजाद प्रताप सिंह ने महिलाओं एवं किशोरियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्हें दैनिक जीवन में सतर्क रहने, मनचलों से सावधान रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और 1034 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किसी भी समस्या की स्थिति में इन नंबरों का प्रयोग कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किशोरियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और पुलिस द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। इस पहल से क्षेत्र में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करने में मदद मिल रही है।


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



