पाली (हरदोई) में पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेई के स्नेह मिलन समारोह में जुटे सांसद-विधायक, विकास और जनसेवा पर हुआ जोर।

SHARE:

दिनांक:29/04/2026

रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई

पाली (हरदोई) में पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेई के स्नेह मिलन समारोह में जुटे सांसद-विधायक, विकास और जनसेवा पर हुआ जोर।हरदोई जनपद के पाली कस्बे में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेई द्वारा मंगलवार को उनके आवास स्थित बगिया वाले मैदान में भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जयप्रकाश रावत, शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी और सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू शामिल हुए। पूर्व अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेई के कार्यकाल की सराहना की। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि बाजपेई हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और उनके कार्यकाल में पाली नगर का उल्लेखनीय विकास हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे जनसेवक के साथ जनता का भरोसा स्वाभाविक है और उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

सांसद जयप्रकाश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि कमलाकांत बाजपेई गरीब और आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं, यही वजह है कि वे लोगों के दिलों में बसते हैं। उन्होंने नगर के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे नेतृत्व को आगे बढ़ाने की अपील की।शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आयोजन की सराहना की और इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के समापन पर पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेई ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है तथा वे आगे भी जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे।इस अवसर पर डॉ. चंद्र प्रकाश मिश्रा, डॉ. सोमशेखर, मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष शिवम तिवारी, पंडित शशिभाल त्रिवेदी, सोनू अवस्थी, अखिलेश्वर त्रिवेदी, रन्नी गुप्ता, राजन शुक्ला, शशिकांत बाजपेई, अनुज बाजपेई सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Read More