जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में स्पिक मैके के सहयोग से सजा शास्त्रीय संगीत का सुरमयी मंच।

SHARE:

दिनांक:19/08/2026

रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में स्पिक मैके के सहयोग से सजा शास्त्रीय संगीत का सुरमयी मंच।

हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ में भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्पिक मैके के सहयोग से विशेष संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सितार वादक ध्रुव बेदी ने सितार की मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि शंकर ज्योति सैकिया ने तबले पर संगत कर सुर और ताल का शानदार समन्वय प्रस्तुत किया।विशेष प्रार्थना सभा से शुरू हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की विविधता और उसकी समृद्ध परंपरा को करीब से समझा। कलाकारों ने राग, ताल और भारतीय वाद्य संगीत की बारीकियों से विद्यार्थियों को परिचित कराया। इसके साथ ही संवादात्मक सत्र के दौरान छात्रों को कलाकारों से सीधे बातचीत करने और शास्त्रीय संगीत से जुड़े सवाल पूछने का अवसर भी मिला।विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष सिंघल और सचिव डॉ. रोहन सिंघल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और विरासत से विद्यार्थियों को जोड़ना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझने और भारतीय कला परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत विद्यार्थियों में एकाग्रता, सकारात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देता है।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या ने दोनों कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Read More