दिनांक:14/12/2025
रिपोर्ट by: जिला संवादाता विष्णुकांत बाजपेई
सलौनी गांव में विकास कार्यों का अता-पता नहीं, कागजों पर चल रहा विकास।
हरदोई भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलौनी के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। गांव की गलियों में न सड़क बनी है और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था है। बरसात हो या सामान्य दिन, कीचड़ और गंदगी से होकर गुजरना ग्रामीणों की मजबूरी बनी हुई है।

ग्रामीणों ने गुरुवार को आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर ग्राम प्रधान और सचिव सिर्फ कागजों में ही काम दिखा रहे हैं। गांव में वास्तविक रूप से कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ, लेकिन सरकारी धन का बंदरबांट कर फाइलों में सब कुछ पूरा दिखा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव में वास्तविक विकास कार्य हो सकें और ग्रामीणों को राहत मिल सके।



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




