दिनांक:20/12/2025
रिपोर्ट by: संवाददाता इस्तेकार चौधरी
हापुड़ से बड़ी खबर: पिलखुवा थाना पुलिस ने युवती से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
हापुड़ जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने युवती के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार थाना पिलखुवा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 730/25, धारा 79, 352, 76, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत नामजद आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने रामलीला ग्राउंड गेट नंबर 03 के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान फहीम पुत्र कलवा, निवासी 20 फुटा, प्रह्लादनगर/सदीकपुरा, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





