टोंडरपुर/ हरदोई  पुरानी ईंटों से हो रहा खड़ंजा निर्माण, गुणवत्ता पर उठे सवाल।

SHARE:

दिनांक:20/12/2025

रिपोर्ट by:क्राइम ब्यूरो चीफ पुनीत कुमार शुक्ला 

टोंडरपुर/ हरदोई  पुरानी ईंटों से हो रहा खड़ंजा निर्माण, गुणवत्ता पर उठे सवाल।

टोंडरपुर/ हरदोई विकास खंड शाहाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत पनयौरा बल्लिया के बांसे बाबा देवस्थान सड़क पर पुरानी ईटों से खडंजा निर्माण कराया जा रहा है I विकास कार्यों के नाम पर मनमानी सामने आ रही है। खड़ंजा निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए पुरानी और जर्जर ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। इससे न केवल निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी गहराती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नई ईंटों के स्थान पर पुरानी ईंटें बिछाई जा रही हैं, जिससे खड़ंजा कुछ ही दिनों में उखड़ने की स्थिति में आ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह खड़ंजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगा, जिससे राहगीरों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे जिम्मेदारों के हौसले बुलंद हैं।

इस मामले में जब संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने जांच कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मानक के अनुसार खड़ंजा निर्माण कराया जाए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो सके और जनता को टिकाऊ सुविधा मिल सके।

स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।

Read More