दिनांक:15/12/2025
रिपोर्ट by: संवादाता अभिषेक त्रिवेदी
हरदोई अरवल में गंगा में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम।
हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के गांव जसमई जिगनी में गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलू पुत्र कढिले, निवासी ग्राम जसमई जिगनी थाना अरवल, आज सुबह करीब 10:30 बजे गंगा नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा। गंगा किनारे खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर जब युवक पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया।

इसी दौरान पास के गांव डुंडेपुरवा निवासी पातीराम पुत्र हरिराम ने युवक को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद पातीराम युवक को नदी से बाहर निकाल लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पर उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कांस्टेबल शिव शंकर एवं आशुतोष के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल की जांच की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही थी।पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




