दिनांक:20/12/2025
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
JMS world school में “जेएमएस एनुअल एथलेटिक्स मीट–2025” का भव्य आयोजन।
हापुड़।जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ के भव्य खेल मैदान में “जेएमएस एनुअल एथलेटिक्स मीट–2025” का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। अन्तरस्कूलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित इस खेल महाकुंभ में जनपद एवं आसपास के 38 विद्यालयों के लगभग 450 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, सेक्रेटरी डॉ. रोहन सिंघल एवं प्रधानाचार्य डॉ. निधि मलिक द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला क्रीड़ा अधिकारी अरुण, पंजाबी सभा हापुड़ के सचिव कणिक केहर, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भारत एवं भारतीय दलित पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दीपक चन्द्रा, ज़िला हैंडबॉल सचिव डॉ. डॉली त्यागी, पार्षद मोनू बजरंग, क्रीड़ा भारती नगर पिलखुवा अध्यक्ष राजेंद्र राठी एवं ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ज़िला क्रीड़ा अधिकारी अरुण ने अपने संबोधन में कहा कि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सराहनीय प्रयास कर रहा है। वहीं डॉ. डॉली त्यागी ने कहा कि यदि हमें भविष्य में ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करना है, तो 2036 ओलंपिक की तैयारी आज से ही शुरू करनी होगी।

विद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री दीपांशु गर्ग द्वारा विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—
आयु वर्ग 16 (बालक – 400 मीटर दौड़):
प्रथम – आतिफ़, द्वितीय – अयान, तृतीय – देव
आयु वर्ग 14 (बालिका – गोला फेंक):
प्रथम – दृष्टि त्यागी, द्वितीय – शगुन पूनिया, तृतीय – खुशी
आयु वर्ग 12 (बालिका – भाला फेंक):
प्रथम – यशिका कपूर, द्वितीय – अंशिका त्यागी, तृतीय – जिया कपूर
आयु वर्ग 12 (बालक – भाला फेंक):
प्रथम – यश शर्मा
आयु वर्ग 12 (बालिका – 100 मीटर दौड़):
प्रथम – वेदिका, द्वितीय – देवांशी, तृतीय – गुरवानी
आयु वर्ग 12 (बालक – 100 मीटर दौड़):
प्रथम – हिमांशु, द्वितीय – अक्ष, तृतीय – सागर
आयु वर्ग 14 (बालिका – चक्का फेंक):
प्रथम – शगुन, द्वितीय – चंचल
आयु वर्ग 16 (बालिका – डिस्कस थ्रो):
प्रथम – आशु, द्वितीय – काकुल, तृतीय – हरमन
आयु वर्ग 18 (बालिका – डिस्कस थ्रो):
प्रथम – ईशु मावी, द्वितीय – सौम्या चौधरी, तृतीय – अंशिका
आयु वर्ग 16 (बालक – 800 मीटर दौड़):
प्रथम – हर्षित, द्वितीय – दीपांशु, तृतीय – सक्षम
आयु वर्ग 16 (बालिका – 800 मीटर दौड़):
प्रथम – प्रांशी, द्वितीय – मानवी, तृतीय – पालक भाटी व नंदनी
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल एवं प्रधानाचार्य डॉ. निधि मलिक द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अंकुर, अमित, मनोज, मनप्रीत खैरा, नीरज, अवनीश, सचिन एवं नितिन सहित समस्त खेल स्टाफ एवं विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।




