दिनांक:21/12/2025
रिपोर्ट by: संवादाता सूरज गुप्ता
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गृह-संपर्क अभियान के तहत पत्रकारों को भारत माता चित्र व पत्रक भेंट कर कार्यक्रम समापन हुआ।
संडीला/हरदोई नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गृह-संपर्क अभियान का समापन किया। संघ के जिला प्रचारक कमलेश, कार्यवाह तीर्थराज ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी,महामंत्री अजीत प्रताप सिंह सिकरवार,प्रियदर्शी गुप्ता,सूरज बाबू गुप्ता,विवेक मिश्रा,अभिषेक कुमार को भारत माता का चित्र व प्रेरक पत्रक भेंट कर संगठन की 100 वर्ष की सेवा-यात्रा की जानकारी दी। कार्यक्रम की अगुवाई खंड कार्यवाह अखिलेश ने की। जिला प्रचारक कमलेश ने अभियान की जानकारी साझा की विचारों को प्रसारित करना लक्ष्य होना चाहिए विदेशी शक्तियों से बचाने का कार्य किया जाना चाहिए। समाज बदलने के लिए हम अपने विचारों को लोगो तक पहुंचाना चाहिए।

बाल्मिकी समाज को भी लेकर चलना चाहिए। हम सभी भारत माता के पुत्र है। सहभोज से बढ़कर सभी लोग बराबर होना चाहिए। सब हिन्दू सब एक समान है कोई भी पतिक नहीं है। जल जंगल जंतु जमीन के लिए निरंतर कार्य कार्य रही है। स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने पर विशेष बल दिया। अपने कार्य को देश के अनुकूल बनाएं। देश एवं समाज हित में कार्य करना चाहिए। 100 वर्षों में समाज-सेवा, राष्ट्रभाव और संगठन विस्तार संघ की मूल प्रेरणा रही है।और यह गृह-संपर्क अभियान लोगों से संवाद बढ़ाने का प्रयास है।इस दौरान कमलेश जिला प्रचारक संडीला,संघ कार्यवाह अखिलेश,आलोक सह जिला समग्र विकास प्रमुख,तीर्थराज जिला कार्यवाह,रोहित संडीला खंड प्रचारक,नगर प्रचारक प्रिंस,श्री महाकालेश्वर कावड़िया संग के अध्यक्ष दिनेश एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संपूर्ण टीम उपस्थित रहे।


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




