दिनांक:21/12/2025
रिपोर्ट by: संवाददाता सूरज गुप्ता
फर्जी डीएल बनवाने के नाम पर युवक से ठगी, पैसे मांगने पर मिली धमकी पीड़ित ने संडीला पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
संडीला/हरदोई क्षेत्र के ग्राम जमकुरा (मुसेहला) निवासी प्रदीप कुमार पुत्र राम किशन ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर सुम्माबाग निवासी मनीष मिश्रा को छह हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि आरोपी ने केवल 500 रुपये वापस किए और फर्जी डीएल की कॉपी थमा दी। जब प्रदीप ने जानकारी की तो कागज़ात फर्जी पाए गए, जिसके बाद उसने दोबारा अपना डीएल बनवाया। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने दो भाइयों शिवबालक और भानू के लाइसेंस बनवाने के लिए भी आरोपी को 1500-1500 रुपये दिए थे, जो फर्जी साबित हुए और परिवार ने आपत्ति जताई, जिसके बाद प्रदीप ने घर से वह रकम वापस कर दी। लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी आरोपी से उसकी रकम वापस नहीं मिली। पैसे मांगने पर आरोपी द्वारा धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने संडीला पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।



स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर की रिपोर्ट।




